
कुख्यात वन माफिया मकोल मुठभेड़ में गिरफ्तार, जंगल में घेरकर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई... वन दरोगा और रेंजर घायल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- गुरुवार को दोपहर में मुखबीर द्वारा सूचना मिली एक वन अपराधी जगल में पेड़ काट रहा है। जिसके खिलाफ वन विभाग में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। इस सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने उसे घेर लिया। वह बचने के लिए वन की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो वन कर्मी घायल हो गए। पर अपराधी को पकड़ लिया गया। एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया की गुरुवार को सुबह रेंज अधिकारी अनुराग आनंद के द्वारा एक टीम गठित किया गया इसमे पुलिस विभाग की टीम और वन विभाग के अधिकारी भी थे। जो मकोल का नाम हिस्ट्री सीटर है। इसके खिलाफ वन विभाग में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। जब उसको पकड़ने गए वन विभाग की टीम पर वनटांगिया के लोगो ने हमला कर दिया जिसमे एक वन दोरगा और डिप्टी रेंजर कासिम अली को भी चोट आई है। हिस्ट्रीशीटर मकोल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से कुछ बोटे व और शिकार करने की औजार भी बरामद हुए। उसके खिलाफ करवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Maharajganj News : अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर माफियाओं का हमला, जेसीबी से कुचलने की कोशिश